राज्यपाल अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी निभाने में नाकाम: उमर अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर तीखा हमला बोलते हुए उनपर प्राथमिक जिम्मेदारियां निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्यपाल से पुलवामा आतंकवादी हमले के घायलों से मिलने और हालात का जायजा लेने के लिये कहा। जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आत्मघाती हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। जैश के एक आत्मघाती हमलावर ने 100 किलोग्राम विस्फोटक से लदे वाहन से बस को टक्कर मार दी थी।

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले पर बोले PM मोदी, सुरक्षा बलों को दी गई है पूर्ण स्वतंत्रता

राज्यपाल पर इस मामले में राजनीति करने और जिम्मेदारियों से बचने का आरोप लगाते हुए उमर ने उनसे एक बार के लिये राजनेता बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, यह सब कुछ कल किया जाना चाहिये था, लेकिन कल आप बचाव करने में व्यस्त थे। आप एक राजनीतिज्ञ हैं, लिहाजा आपकी पहली प्रवृत्ति राजनीति करने की है, लेकिन ये राजनीति करने का समय नहीं है। कृपया राजनीति छोड़ें और इसके बजाय एक बार के लिये राजनेता बनकर दिखाएं। आपकी पार्टी आपकी प्रशंसा करे या ना करे लेकिन देश आपकी तारीफ करेगा।" 

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda