राज्यपाल ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर रन फाॅर यूनिटी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 31, 2021

शिमला ।  राज्यपाल ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर रन फाॅर यूनिटी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया  राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से रन फाॅर यूनिटी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल तथा इन्दिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी

ऐतिहासिक रिज मैदान से आरम्भ की गई रन फाॅर यूनिटी दौड़ में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया जिसमें खिलाड़ी, खेल प्रेमी, पुलिस बल के कर्मी, विद्यार्थी तथा अन्य शामिल थे। हिमाचल प्रदेश स्टेट रेडक्राॅस सोसायटी तथा जिला शिमला प्रशासन द्वारा आयोजित इस दौड़ का समापन द माॅल तथा छोटा शिमला से होते हुए पुनः रिज मैदान पर हुआ।

इसे भी पढ़ें: जयराम ठाकुर ने कपिल महाशय के घर जा कर उनके निधन पर शोक प्रकट किया

राज्यपाल के सचिव प्रियतु मण्डल, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी और पुलिस अधीक्षक डाॅ. मोनिका भुटुंगरू भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

प्रमुख खबरें

IndiGo की अबू धाबी-Kochi फ्लाइट में सहयात्री से मारपीट, बेल्ट से गला कसने वाला आरोपी गिरफ्तार

Apple का AirDrop फीचर Wi-Fi और ब्लूटूथ की मदद से बिना इंटरनेट भेजता है फाइल्स

Uttarakhand High Court के रिटायर्ड जजों को भी मिलेंगी प्रोटोकॉल और मेडिकल सुविधाएं

Yuvraj Singh से फोन पर मिली सलाह से सुधरी बल्लेबाजी, Vaibhav Suryavanshi ने बताया दोहरे शतक का राज