राज्यपाल कोश्यारी को सरकारी विमान के इस्तेमाल की नहीं मिली अनुमति, महाराष्ट्र सरकार के साथ मनमुटाव बढ़ा

By अनुराग गुप्ता | Feb 11, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच के मनमुटाव का एक ताजा मामला सामने आया है। दरअसल, राज्यपाल कोश्यारी उत्तराखंड जाना चाहते थे और इसके लिए वह सरकारी विमान का इस्तेमाल करने वाले थे लेकिन महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत आने वाले सामान्य प्रशासन विभाग ने विमान के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह के कटाक्ष पर शिवसेना ने फडणवीस के शपथ ग्रहण की दिलाई याद 

बता दें कि सरकारी विमान के इस्तेमाल की अनुमति महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत आने वाले सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी जाती है। लेकिन अनुमति नहीं होने की वजह से राज्यपाल कोश्यारी ने प्राइवेट विमान से उत्तराखंड जाने का निर्णय किया।

प्रमुख खबरें

Android का छुपा हुआ फीचर! डिलीट किए नोटिफिकेशन फिर से देखने का आसान तरीका

Car Safety Tips: लंबी ड्राइव पर निकलने से पहले चेक कर लें कार की ये 3 चीजें, सफर रहेगा सुरक्षित

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले का अपहरण, 4 गिरफ्तार

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)