जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने उमर अब्दुल्ला को पॉलिटिकल जुवेनाइल करार दिया

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2019

जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मलिक के बयान पर अब्दुल्ला के ट्वीट पर सत्यपाल मलिक ने पलटवार किया है। मलिक ने उमर अब्दुल्ला की राजनीतिक परिपक्वता पर सवाल उठाते हुए उन्हें पॉलिटिकल जुवेनाइल (राजनीतिक किशोर) करार दे दिया है। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने कहा कि अबदुल्ला जो हर मुद्दे पर ट्वीट कर रहे हैं। उनके ट्वीट पर आई प्रतिक्रियाएं पढ़ लें, आप खुद ही जान जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, 'यहां देखो मेरी रेपुटेशन, पब्लिक से पूछो, मेरी भी पूछो और इनकी भी पूछो। मैं दिल्ली में अपनी रेपुटेशन की वजह से यहां हूं और आप अपनी रेपुटेशन की वजह से वहां हो जहां हो। मलिक ने कहा कि न मेरे पास बाप-दादा का नाम है, न रुपैया है तुम्हारी तरह। डेढ़ कमरे का मकान से यहां आया हूं। मलिक ने कहा कि मैं गांरटी के साथ कहता हूं कि उनके भष्ट्राचार को सबको दिखा कर जाऊंगा।

बता दें कि करगिल में भाषण के दौरान सत्यपाल मलिक ने आतंकवादियों से कहा कि वे सुरक्षाकर्मियों समेत बेगुनाहों की हत्या करना बंद करें और इसके बजाय उन लोगों को निशाना बनायें, जिन्होंने वर्षों तक कश्मीर की सम्पदा को लूटा है। जिसके बाद नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अबदुल्ला ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, 'यह शख्स जो जाहिर तौर पर एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर काबिज है और वह आतंकवादियों को भ्रष्ट समझे जाने वाले नेताओं की हत्या के लिये कह रहा है। बाद में, अब्दुल्ला ने कहा कि इस ट्वीट को सहेज लें - आज के बाद जम्मू-कश्मीर में मारे गये किसी भी मुख्यधारा के नेता या सेवारत/सेवानिवृत्त नौकरशाह की अगर हत्या होती है तो समझा जायेगा कि यह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आदेशों पर की गयी है।

राजनीति, ट्रैफिक, अपराध और राजधानी की ताज़ा अपडेट्स के लिए पढ़ें Delhi Latest News in Hindi Today केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow