उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2019

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे देश तथा भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। पूर्व विदेश मंत्री के निधन की सूचना मिलते ही राज्यपाल ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये और उनके अंतिम दर्शन के लिये नयी दिल्ली रवाना हो गयीं।

 

इससे पूर्व, यहां राजभवन से जारी अपने संदेश में राज्यपाल बेबी रानी ने कहा कि स्वराज एक लोकप्रिय राजनेता, प्रखर वक्ता तथा कुशल प्रशासक होने के साथ ही बेहद मिलनसार और संवेदनशील व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने निजी, सार्वजनिक तथा राजनीतिक जीवन में हमेशा सर्वोच्च मानदंडों का पालन किया। उनके निधन को देश के लिये अपूरणीय क्षति बताते हुए राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

इसे भी पढ़ें: स्वराज ‘लोगों की मंत्री’ थीं, जिन्हें सामाजिक-राजनीतिक सभी क्षेत्रों में सम्मान मिला: पटनायक

मुख्यमंत्री रावत ने भी अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वराज का जीवन राष्ट्र व समाज के लिये समर्पित था। वह एक कुशल वक्ता, प्रशासक तथा मानवीय संवदनाओं से परिपूर्ण व्यक्तित्व थीं। 

 

प्रमुख खबरें

पूरे देश में 15 सीट भी नहीं जीत सकती TMC, कृष्णानगर में बोले पीएम मोदी- कोई सरकार बना सकता है, तो वो सिर्फ NDA है

Amethi: किशोरी लाल शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, बोले- मेरे दिल में है अमेठी की जनता, स्मृति ईरानी से है मुकाबला

Maharashtra Helicopter Crash: शिवसेना...नेता के लिए आया हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

एक बार फिर जीता MS Dhoni ने दिल, धर्मशाला जानें से पहले मनाया पर्सनल बॉडीगार्ड का जन्मदिन- Video