स्वराज ‘लोगों की मंत्री’ थीं, जिन्हें सामाजिक-राजनीतिक सभी क्षेत्रों में सम्मान मिला: पटनायक

swaraj-was-the-minister-of-the-people-who-was-respected-in-all-fields-of-socio-political-patnaik
[email protected] । Aug 7 2019 12:48PM

एक बड़ी बहन, एक साहसी और एक महान महिला, उनका निधन निजी क्षति है।’’वहीं केन्द्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने लिखा, ‘‘ पूर्व विदेश मंत्री, वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज जी के अचानक निधन से मन अत्यंत दुखी है। उनका निधन भाजपा और राजनीति को अपूरणीय क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को शक्ति दे।’’

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केन्द्रीय मंत्रियों धर्मेन्द्र प्रधान एवं प्रताप सारंगी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया है। पटनायक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि स्वराज ‘‘लोगों की मंत्री’’ थीं, जिन्हें देश में सामाजिक-राजनीतिक सभी क्षेत्रों में सम्मान मिला। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ सार्वजनिक क्षेत्र में खुद अपनी पहचान बनाने वाली स्वराज, विश्वभर में कहीं भी फंसे भारतीयों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती थीं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती थीं और परेशान लोगों को तत्काल मदद मुहैया कराती थीं।’’

इसे भी पढ़ें: सुषमा स्वराज के सम्मान में हरियाणा और दिल्ली में दो दिन का राजकीय शोक

पटनायक ने कहा, ‘‘शानदार वक्ता स्वराज को उनके बहु-भाषाई कौशल ने उन्हें जनता का नेता और लाखों महिलाओं की आदर्श बनाया।’’ केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री प्रधान ने कहा कि देश ने एक उत्कृष्ट शख्स खो दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सुषमा स्वराज जी के अचानक निधन पर अब भी विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।

इसे भी पढ़ें: गुजरात भाजपा ने सदस्यता अभियान सहित अपने विभिन्न कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया

एक बड़ी बहन, एक साहसी और एक महान महिला, उनका निधन निजी क्षति है।’’वहीं केन्द्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने लिखा, ‘‘ पूर्व विदेश मंत्री, वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज जी के अचानक निधन से मन अत्यंत दुखी है। उनका निधन भाजपा और राजनीति को अपूरणीय क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को शक्ति दे।’’ स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़