उपराज्यपाल कार्यालय में अधिकारी आधी-अधूरी जानकारी साझा कर रहे : आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022

नयी दिल्ली|  दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ‘‘उपराज्यपाल वी के सक्सेना के कार्यालय में कुछ अधिकारी’ भ्रष्टाचार के आरोपों पर कुछ अधिकारियों के हाल में निलंबन पर मीडिया के साथ ‘‘आधी-अधूरी’’ जानकारी साझा कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

लेकिन ‘‘उपराज्यपाल कार्यालय में कुछ अधिकारियों’’ ने इस बात को छिपाया और सक्सेना द्वारा इन अधिकारियों के निलंबन के बारे में एक अलग कहानी सुनाने के लिए मीडिया से सूचना साझा की।

चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर मीडिया में आयी खबरों का हवाला देते हुए भारद्वाज ने कहा, ‘‘उपराज्यपाल कार्यालय ने मीडिया को यह नहीं बताया कि उन्हें क्यों निलंबित किया गया। उपराज्यपाल कार्यालय में कुछ अधिकारी ऐसी शरारत कर रहे हैं। वे सूचना छिपाकर खबरों को तोड़-मरोड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित

Burhan Wani को शहीद बताने पर भड़की VHP, पीडीपी नेता अब्दुल कबीर के निष्कासन की मांग