राज्यपाल ने लोकतंत्र विजय दिवस समारोह में भाग लिया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 21, 2022

शिमला   राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज नई दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र विजय दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। इस समारोह का आयोजन लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा आपातकाल की समाप्ति की स्मृति में किया गया।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने पार्टी छोड आप ज्वाईन की

हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष कवंर विजय सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया।इस अवसर पर सांसद सुशील मोदी, सत्यनारायण जटिया, अशोक वाजपेई और राजेंद्र गहलोत भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: ऊना के पंजोआ में श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत, 50 घायल

प्रोमालिन और परलान रसायन विक्रेताओं को विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी

उद्यान विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि विभाग के संज्ञान मंे आया है कि कुछ अपंजीकृत/अनाधिकृत रसायनों जैसे प्रोमालिन और परलान को कुछ रसायन विक्रेताओं द्वारा किसानों को इस दावे से बेचा जा रहा है कि इन रसायनों का गुलाबी कली पर इस्तेमाल तथा छिड़काव करने से सेब की गुणवत्ता व उत्पादन में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि कीटनाशक अधिनियम 1968 तथा केन्द्रीय कीटनाशक बोर्ड द्वारा इन रसायनों को अनुमोदित नहीं किया गया है और डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन द्वारा इन रसायनों का फल पर उपयोग करने के लिए परीक्षण और अनुमोदन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ रसायन विक्रेता व फल उत्पादक संघ अपने निजी स्वार्थों के कारण इन रसायनों की अनाधिकृत बिक्री कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जनसमस्याओं से ध्यान बांटने के लिए कश्मीर फाइल के नाम पर ज़हर घोला जा रहा--दीपक शर्मा

प्रवक्ता ने बताया कि यदि कोई रसायन विक्रेता अनाधिकृत रसायनों को राज्य को विक्रयकर्ता पाया गया तो उसके विरूद्ध कीटनाशक अधिनियम 1968 की धारा 29 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा ऐसे रसायन विक्रेताओं का लाइसंेस तुरन्त रद किया जाएगा। इसलिए प्रदेश के बागवानों से अनुरोध है कि वे विभाग द्वारा अनुमोदित स्प्रे सारिणी के अनुसार ही रसायनों का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में आप को मिलने लगा समर्थन, वकील, डॉक्टर और पूर्व अधिकारी पार्टी से जुडे

चालक परिचालक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

सरकारी, अर्ध सरकारी चालक एवं परिचालक संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज प्रधान अनिल गौतम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने संघ की विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।

संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम यादव, बलदेव ठाकुर, महासचिव बुद्धि सिंह और अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

अंधेरी कोठरी, बीमारी और 16 महीने का इंतजार... Pakistani जेल में इमरान खान की दयनीय हालत, मांग रहे रिहाई की भीख

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.