राज्यपाल ने की सात दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मण्डी के समापन समारोह की अध्यक्षता

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 08, 2022

शिमला   राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज मण्डी में आयोजित सात दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि संस्कृति और इसकी विरासत हमारी राष्ट्रीय पहचान को परिभाषित करने के साथ ही हमारे मूल्यों, आस्था और आकांक्षाओं को प्रर्दशित एवं आकार भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार लोगों में नव उर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। इससे पूर्व, राज्यपाल ने राजदेव माधोराय के मन्दिर में पूजा-अर्चना की और इस अवसर पर आयोजित जलेब में शामिल हुए। उन्होंने सामूहिक भोज में भी भाग लिया।

अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने राज्यपाल का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहली बार मेले में सात सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की गई हैं और मेले में 200 पंजीकृत देवता शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बजंतरियों के अनुदान एवं उनके राशन अनुदान तथा नजराना राशि में इस वर्ष आशातीत बढ़ोतरी की गई है। इसके अतिरिक्त खेल प्रतियोगिताओं की पुरस्कार राशि भी बढ़ाई गई है।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर

इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मंडी नगर निगम की महापौर दीपाली जस्वाल, उप-महापौर वीरेंद्र भट्ट, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य वरिष्ठजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

राज्यपाल ने अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सक्षम बच्चों की प्रस्तुति डांस ऑन व्हील से अत्यन्त प्रभावित हुए। इस अवसर पर उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने राज्यपाल को सम्मानित किया।

प्रमुख खबरें

Maharashtra TET Scam: आरोपियों को Court ने Police Custody में भेजा, Mastermind पर कसा शिकंजा

Ram Mandir Donation Scam: जिसने खाई Ram की पाई, Akhilesh Yadav ने नए नारे से BJP को घेरा

Cristiano Ronaldo की Portugal को ड्रॉ ने दिया झटका, अब Knockout में Croatia से होगी कड़ी टक्कर

GOAT Lionel Messi का नहीं कोई तोड़! World Cup में लगातार 7वें मैच में गोल कर बनाया महारिकॉर्ड