राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दावा, कश्मीर में पत्थरबाजी पूरी तरह खत्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2018

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य में पत्थरबाजी पूरी तरह से खत्म हो गयी है और बीते 50 दिन में ‘‘एक या दो’’ कश्मीरी युवा आतंकवाद का हिस्सा बने। मलिक ने यहां राजभवन में संवाददाताओं को बताया, ‘‘सुरक्षा बल राज्य में स्थिरता लाने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पत्थरबाजी (कश्मीर घाटी में) अब पूरी तरह से खत्म हो गयी है।’’ 

आतंकवादी संगठनों से युवाओं के जुड़ने के मुद्दे पर राज्यपाल ने कहा कि बीते 50 दिन में सिर्फ ‘‘एक या दो’’ युवा ही आतंकवाद का हिस्सा बने हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान 60 से अधिक आतंकवादियों का खात्मा किया गया।

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम