राजस्थान विधानसभा का सत्र बुलाएं राज्यपाल ताकि सच सामने आए: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्यपाल कलराज मिश्र को विधानसभा का सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश में संविधान और क़ानून का शासन है। सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं।राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ़ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है।’’ कांग्रेस नेता कहा, ‘‘राज्यपाल महोदय को विधानसभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए।’’ गौरतलब है कि विधानसभा सत्र की मांग को लेकर कांग्रेस और उसके समर्थक विधायकों ने राजभवन में धरना दिया, हालांकि राज्यपाल के आश्वासन के बाद यह धरना शुक्रवार की रात समाप्त हो गया। ये विधायक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का सामूहिक आग्रह करने के लिए राज्यपाल से मिलने गए थे और उसके बाद वहां धरने पर बैठ गए। राज्यपाल ने कांग्रेस विधायकों को आश्वस्त किया है कि वह इस मामले में किसी दबाव और द्वेष के बिना संविधान का अनुपालन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Air Force ने गंभीर रूप से बीमार दो मरीजों को हवाई मार्ग के जरिए लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया

UP: अमेठी में दो बाइक की टक्कर में भाई-बहन की मौत, तीन अन्य घायल

हिंदू युवा वाहिनी के एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मांगी परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री Srinivas Prasad का निधन