Air Force ने गंभीर रूप से बीमार दो मरीजों को हवाई मार्ग के जरिए लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2024

भारतीय वायु सेना ने गंभीर रूप से बीमार दो मरीजों को एएन-32 विमान के जरिए लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया। वायुसेना ने रविवार को यह जानकारी दी। इन मरीजों में से एक को हृदय संबंधी समस्या है।

उसने कहा, ‘‘मरीजों को निकालने का अनुरोध मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए एक एएन-32 परिवहन विमान से, गंभीर रूप से बीमार दो मरीजों को इलाज के लिए लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया गया।’’

वायुसेना ने बताया कि इनमें से एक मरीज सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था और दूसरे मरीज को हृदय संबंधी समस्याएं हैं। वायुसेना ने निकासी की प्रक्रिया के दौरान विमान की तस्वीरें भी साझा कीं।

प्रमुख खबरें

गुजरात: पाटन में Congress कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बवाल, पुलिस आश्वासन के बाद धरना खत्म

London में Prince William ने Sourav Ganguly और Ajinkya Rahane संग खेला Cricket

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर Supreme Court के फैसले को असदुद्दीन ओवैसी ने दी चुनौती

Supreme Court ने हत्या की सजा घटाने पर जताई नाराजगी, HC के आदेश पर भेजा नोटिस