राज्यपाल ने साक्य सम्प्रदाय की शिक्षा के प्रसार पर बल दिया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 17, 2022

शिमला  राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि दलाईलामा की शिक्षाएं हमें प्रेम, शान्ति और मानवता का सन्देश देती हैं और हम सभी को इनका अनुसरण करना चाहिए। राज्यपाल आज जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के पुरवाला में परमपूज्य 43वें साक्य त्रिजिन श्री ज्ञान वज्र रिनपोचे के राज्याभिषेक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने यूक्रेन से लौटे प्रदेश के विद्यार्थियों से वर्चुअल संवाद किया

राज्यपाल ने कहा कि विश्व की कई संस्कृतियां और सभ्यताएं विलुप्त हो गई और कई विलुप्त होने की कगार पर है, लेकिन हमारा राष्ट्र अपने सांस्कृतिक मूल्यों के कारण आज भी जीवन्त है। हम जब भी दूसरे देश जाते हैं तो अपने सांस्कृतिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द के उपदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वामी जी अपने अध्यात्मिक ज्ञान के साथ विदेश गए और उन्होंने न केवल अमेरिका बल्कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया। इसी प्रकार महात्मा बुद्ध द्वारा दिए गए सन्देश पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय हैं। इस अवसर पर गुरू गोंडमा तिचेन रिनपोचे, गुरू तीजिन रिनपोचे और गुरू ज्ञान वज्र रिनपोचे ने भी अपना आशीष प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश, तकनीकी और ज्ञान सहायता के लिए विश्व बैंक से अनुरोध किया

इस अवसर पर बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी, सिरमौर के उपायुक्त राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, साक्य समाज के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने दी लोगों को होली उत्सव की बधाई

इसे भी पढ़ें: सुजानपुर का ऐतिहासिक चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 आरंभ

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि रंगों के त्यौहार होली का अपना महत्व है तथा इसकी विशेष पहचान है। उन्होंने आशा जताई कि होली का यह त्यौहार मित्रता की भावना को सुदृढ़ करेगा तथा देश की एकता और अखण्डता को और मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली भाई-चारे की भावना को प्रदर्शित करने वाला विशिष्ट त्यौहार है, जो हमें आपसी सहयोग और मित्रता का सन्देश देता है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्यौहार देश की एकता और अखण्डता को और सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित