राज्यपाल ने श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने पर बल दिया

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 19, 2021

शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर कार्ट रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब का दौरा किया तथा शब्द कीर्तन में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: जनमंच कार्यक्रम पहले तो अधिकारियों के लिए झंड मंच बना और अब जयराम सरकार ने कुर्सी बचाओ मंच बना दिया

राज्यपाल ने इस पवित्र दिवस पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दी और कहा कि गुरु नानक देव जी ने सदैव प्रेम, शांति और साम्प्रदायिक सद्भाव को सर्वोपरि मानते हुए विश्व बंधुत्व की भावना का प्रसार किया। उन्होंने श्री गुरू नानक देवी जी की शिक्षाओं का अनुसरण करने व उन्हें जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जसविंदर सिंह ने राज्यपाल को सिरोपा, गुरु नानक देव जी की तस्वीर और कृपाण भेंट किया।

प्रमुख खबरें

राजीव गांधी की हत्या के लिए तैयार किया गया था माहौल, SPG सुरक्षा हटाने पर बोले Rahul Gandhi

Glowing Skin: ढीली स्किन को टाइट करने के लिए लगाएं Rice Flour और Aloe Vera Face Pack, चांद सा खिल उठेगा चेहरा

भारत के खिलाफ Hagley Oval में बेहतर उछाल की उम्मीद, Daryl Mitchell ने पिच को लेकर कही बात

सामने आकर बोलकर दिखाओ... 9 साल बड़ी Delnaz Daruwala को डेट करने पर ट्रोल हुए Sorab Bedi, अब दिया करारा जवाब