राज्यपाल ने ममता बनर्जी से बांग्लादेश की स्थिति पर राजनीति से प्रेरित टिप्पणी न करने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2024

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पड़ोसी देश बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर ‘‘राजनीति से प्रेरित लोकलुभावन टिप्पणियां’’ नहीं करने का आग्रह किया है।

राजभवन ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से राजनीति से प्रेरित ऐसी लोकलुभावन टिप्पणियां न करने का आग्रह किया है,जिनसे विदेश मामलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में महमूद को यह कहते हुए सुना गया, ‘‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूरे सम्मान के साथ मैं कहना चाहूंगा कि उनके साथ हमारे बेहद अच्छे संबंध हैं। हमारे बीच गहरे संबंध हैं, लेकिन उनकी टिप्पणियों से कुछ हद तक भ्रम की स्थिति पैदा हुई है और इससे लोग गुमराह हो सकते हैं। हमने इस मुद्दे पर भारत सरकार को एक पत्र लिखा है।’’

कोलकाता में रविवार को तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली के दौरान बनर्जी ने हिंसाग्रस्त बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा था कि वह पड़ोसी देश में संकट में फंसे लोगों के लिए पश्चिम बंगाल के दरवाजे खुले रखेंगी और उन्हें आश्रय देंगी।

प्रमुख खबरें

US-Israel Iran War Day 38 Updates: Strait of Hormuz पर Trump की Deadline से पहले बड़ा खेल, हवाई हमले में ईरान के खुफिया प्रमुख की मौत

इस छोटे से डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को बनाया बेवकूफ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यू

Hormuz के खतरनाक रास्ते पर भारत का जलवा, एक और जहाज ने सफलतापूर्वक पूरा किया अपना मिशन

कोरिया से वियतनाम, अफगानिस्तान से ईरान...किसी मोड़ पे हारा, किसी मोड़ पे जीत गया, अमेरिका के युद्धनीति वाले इतिहास का एक और दौड़ बीत गया?