UP के पहले CM के रूप में गोविंद बल्लभ पंत ने राज्य के समग्र विकास की बुनियाद की नीवं रखी: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में गोविंद बल्लभ पंत ने राज्य के समग्र विकास की बुनियाद की नीवं रखी थी। उनका सपना उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाना था, मेरी सरकार केंद्र की मदद से उनके सपनों को साकार करने का हर संभव प्रयास कर रही है। मंगलवार को यहां लोकभवन में जी बी पंत की 132 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘स्वर्गीय पंत कुशल प्रशासक के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उनकी सक्रियता और काबिलियत को देखते हुए ही आजादी के बाद उनको देश के सबसे बड़े प्रदेश की कमान सौंपी गयी।

इसे भी पढ़ें: UP में ना राहुल की दिलचस्पी है, ना सोनिया की, अकेले क्या कर पाएंगी प्रियंका ?

प्रदेश के समग्र विकास का खाका तैयार कर उन्होंने खुद को साबित भी किया।’’ मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में भी जी बी पंत ने देश की उस समय की आंतरिक चुनौतियों का सफलता से सामना किया। राजनीति में वे मूल्यों, आदर्शों और शुचिता के प्रतीक थे। इन्हीं सारी खूबियों के नाते वह हम सबके लिए अनुकरणीय हैं।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड