जयपुर के इस मंदिर में विराजमान हुए थे गोविंद देव जी, जानें इसके पीछे जुड़ी कई मान्यताएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 02, 2024

जयपुर में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक इमारतें, किलों और महलों के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। हालांकि, यहां पर मंदिर भी काफी प्राचीन और फेमस है। बता दें कि, ऐसा ही फेमस मंदिर जयपुर के आमेर ही कनक घाटी में स्थित श्री राधा माधव जी का विशाल मंदिर है जो 17वीं सदी से पहले का बना हुआ है। इस मंदिर में जयपुर के आराध्य देव माने जाने वाले गोविंद देव जी यहां स्थापित किया गया था उसके बाद सिटी पैलेस में उनके लिए भव्य मंदिर बनवाया गया। दरअसल, आमरे की पहाड़ियों में बनी सुंदर कनक घाटी को कनक वृन्दावन के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर एक सुंदर बाग और नटवर लाल का मंदिर भी बना हुआ है।

इस मंदिर के पुजारी और यहां के स्थानीय लोगों के साथ ही इतिहास प्रमाणों के अनुसार जयपुर नगर के संस्थापक सवाई जयसिंह ने कनक घाटी को कनक वृन्दावन नाम दिया। वहीं, विक्रम संवत् 1714 में इस मंदिर में भगवान देव जी की प्रतिमा वृन्दावन से लाकर यहां स्थापित किया था। इसके साथ ही भगवान गोविंद देव वृन्दावन के प्रधान ठाकुर कहलाते हैं, इस वजह से मंदिर का नाम राधा माधव मंदिर पढ़ा। दूर-दूर से लोग इस मंदिर को देखने आते हैं।

सुंदर वास्तुकला से बना हुआ है यह मंदिर

सबसे पहले इस मंदिर को छोटे महल के रूप में तैयार किया गया था, जिसका निर्माण 1707 ई.वी में किया गया था। इस मंदिर में श्री राधा माधव जी का कक्ष और सुंदर बरामदा, मंदिर के चारों और बड़े आकार की छतरियां बनी हुई जो बेहद सुंदर हैं। इस मंदिर में जयपुर घूमने वाले पर्यटक सबसे ज्यादा आते हैं। बता दें कि,  मंदिर सिर्फ सुबह-शाम ही खुलता हैं और दिन के समय मंदिर बंद रहता है। वहीं पास में सुंदर बाग बना हुआ है, जो प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगाता है। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा आते हैं।

प्रमुख खबरें

Pune Police Commissioner के सरकारी बंगले के गेट में नशे में धुत सिपाही ने मारी कार, हिरासत में लिया गया

Rajasthan | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट: अनूपगढ़-सूरतगढ़ मार्ग पर धमाका, ISI और आतंकी नेटवर्क की साजिश की आशंका

तमिलनाडु के CM Joseph Vijay करेंगे 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित, Chennai में बड़ा कार्यक्रम

Derek O Brien ने Amit Shah की बहस की चुनौती पर पुराना वीडियो साझा कर साधा निशाना