गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने कहा- मैं भाई-भतीजावाद की उत्पाद नहीं हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2021

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने कहा कि वह भाई-भतीजावाद का उत्पाद नहीं हैं, क्योंकि उनको कभी भी कोई फिल्म ऑफर करने के लिए कोई फोन नहीं किया। उन्होंने 2015 में फिल्म सेकंड हैंड हसबैंड से बॉलीवुड में शुरुआत की। गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने कहा है कि उन्होंने कभी किसी से कोई पेशेवर मदद नहीं ली। उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर फिल्मों की पेशकश की गई है और उन्हें नेपो-किड के रूप में घोषित नहीं किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: दीया मिर्जा ने शादी के लिए शुभकामनाएं देने के वास्ते अपने प्रशंसकों का आभार जताया  

द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में, टीना ने कहा कि उनके पिता गोविंदा ने कभी भी फिल्म ऑफ़र के लिए अपने प्रभाव का उपयोग करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर वह भाई-भतीजावाद का उत्पाद होती, तो वह 30-40 फिल्में पहले ही साइन कर लेती। ये चीज पापा ने काभी नहीं कि और न ही मैंने उनसे कभी पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यो किया। मुझे इसकी जरुरत इस लिए नहीं पड़ी क्योंकि मेरे पिता ने बिन मांगे मुझे मदद की है। वह हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति