सरकार यह गलतफहमी अपने दिमाग से निकाल दे कि किसान वापस जाएंगे: राकेश टिकैत

By अंकित सिंह | Jun 19, 2021

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार 7 महीने से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बैठे हुए हैं। किसान आंदोलन लगातार चल रहा है। इन सबके बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक राकेश टिकैत ने कहा कि देश की राजधानी को किसानों ने पिछले 7 महीनों से घेर रखा है। भारत सरकार को शर्म नहीं आती? हम कहां बैठें? हमारा कोई घर है वहां। ये गलतफहमी सरकार अपने दिमाग से निकाल दे कि किसान वापस जाएगा। वही किसान आंदोलन में एक व्यक्ति की हत्या को लेकर भी राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। राकेश टिकैत ने कहा कि इसे मर्डर नहीं कह सकते। एक बयान उसने सरपंच को दिया, कहा कि तेल गिराकर आग लगाई। दूसरा मरने वाले के ही बयान हैं उसमें कहा कि मेरा घर से झगड़ा हो रहा था और मैं खुद पेट्रोल लाया। उसकी पेट्रोल लाने की फूटेज भी है। इसकी जांच हो जाए। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग