केंद्र सरकार ने मल्लिकार्जुन राव को नियुक्त किया PNB का नया MD और CEO

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2019

नयी दिल्ली। केंद्र ने मंगलवार को एस. एस. मल्लिकार्जुन राव को पंजाब नेशनल बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। आधिकारिक आदेश के अनुसार 57 वर्षीय राव फिलहाल इलाहाबाद बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। नये पद पर उनकी नियुक्ति 18 सितंबर 2021 तक के लिये की गयी है।

आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने वित्तीय सेवा विभाग के एस.एस. मल्लिकार्जुन राव को पंजाब नेशनल बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किये जाने को मंजूरी दे दी है। वह अपने पद पर कार्यभार संभालने की तारीख से लेकर अगले आदेश तक या 18 सितंबर 2021 तक में से जो भी पहले होगा, बने रहेंगे।इसके अलावा नियुक्ति समिति ने 1985 बैच के भारतीय डाक सेवा के अधिकारी प्रदिप्ता कुमार बिसोई को डाक विभाग में सचिव नियुक्त किया है। वह अनंत नारायण नंदा का स्थान लेंगे। नंदा 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे।

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA