ONGC को असम की 240 करोड़ की परियोजना के लिए मिली हरित मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2019

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की आयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) को असम में 240 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए हरित मंजूरी मिल गई है। कंपनी इस परियोजना के तहत छह कुओं की खुदाई करेगी। एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार पर्यावरण मंत्रालय ने कंपनी को जोरहाट और गोलघाट जिलों में पांच खनन पट्टे वाले ब्लॉकों में खोज के लिए छह कुओं की खुदाई को पर्यावरण मंजूरी दे दी है। 

कंपनी ने हालांकि विकास के चरण में 12 कुओं की खुदाई की अनुमति मांगी थी लेकिन अभी उसे छह कुओं की खुदाई की अनुमति मिली है। कंपनी को यह हरित मंजूरी कई शर्तों के साथ दी गई है। हरित समिति की सिफारिशों के आधार पर कंपनी को यह अनुमति मिली है। जोरहाट और गोलाघाट जिलों में कुल खनन पट्टा क्षेत्र क्रमश: 32.11 वर्ग किलोमीटर और 120.5 वर्ग किलोमीटर है। परियोजना की लागत करीब 240 करोड़ रुपये है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता