Black fungus का बढ़ रहा खतरा, सरकार ने दवा के उत्पादन में वृद्धि करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2021

नयी दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि सरकार म्यूकोरमिकोसिस के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली फंगल-रोधी दवा का उत्पादन बढ़ाने के लिए दवा निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही है। गौरतलब है कि कोविड-19 बीमारी से उबर चुके या उबर रहे लोगों में ब्लैक फंगस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के साथ डॉक्टरों ने बीमारी से उबरने वाले लोगों में एक दुर्लभ संक्रमण म्यूकोरमिकोसिस होने की जानकारी दी है जिसे ब्लैक फंगस भी कहा जाता है। यह संक्रमण म्यूकोर मोल्ड के संपर्क में आने से आता है और यह साइनस, मस्तिष्क और फेफड़े को प्रभावित करता है तथा इससे जान भी जा सकती है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, कुछ राज्यों में अचानक से एम्फोटेरिसिन-बी की मांग में वृद्धि देखी गई है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi ने Inter Miami के लिए दागा 100वां गोल, Cruz Azul को हराकर जीता Campeones Cup

Germany में जॉब के लिए जरूरी है Work Visa, EU Blue Card समेत मिलते हैं कई बड़े ऑप्शन

BCCI 95वीं AGM में अंडमान-निकोबार की सदस्यता और ICC प्रतिनिधि पर करेगा फैसला

CMO के IAS अफसर बना रहे Collectors पर दबाव, Ashok Gehlot ने BJP पर लगाया डराने का आरोप