PM मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को सरकार ने किया बैन, ट्विटर, यूट्यूब को दिया लिंक हटाने का आदेश

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2023

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वीडियो को यूट्यूब और ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है जिसमें उनकी आलोचना की गई है। यह वीडियो बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री का क्लिप है। सूत्रों ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि केंद्र ने यूट्यूब और ट्विटर को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को साझा करने वाले लिंक को हटाने का आदेश दिया। सूत्रों ने बताया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उपरोक्त पहले एपिसोड को प्रकाशित करने वाले कई वीडियो को ब्लॉक करने के लिए यूट्यूब को निर्देश जारी किए थे। ऐसे यूट्यूब वीडियो के लिंक वाले 50 से अधिक ट्वीट्स को ब्लॉक करने के लिए ट्विटर को आदेश भी जारी किए गए।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री और अमित शाह मेरे खिलाफ प्रचार करें, तब भी कोलार से मैं जीतूंगा: सिद्धरमैया

इससे पहले  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बीबीसी के इस वृत्तचित्र पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह एक ‘गलत आख्यान’ को आगे बढ़ाने के लिए दुष्प्रचार का एक हिस्सा है। बागची ने कहा, ‘‘यह हमें इस कवायद के उद्देश्य और इसके पीछे के एजेंडा के बारे में सोचने पर मजबूर करता हैं।  प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मुझे यह बात स्पष्ट करने दें... हमारा मानना है कि यह दुष्प्रचार का एक हिस्सा है जो एक ‘गलत आख्यान’ विशेष को आगे बढ़ाने का प्रयास है। इसमें पूर्वाग्रह, निष्पक्षता की कमी और औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से झलकती है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा