चिंतित अर्थशास्त्रियों को राष्ट्र विरोधी बता सकती है सरकार: चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2019

नयी दिल्ली। दुनिया के कई प्रमुख अर्थशास्त्रियों द्वारा भारत के आर्थिक विकास से जुड़े आंकड़ों में ‘राजनीतिक हस्तक्षेप’ पर चिंता जताए जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने नरेंद्र मोदी सकरार पर कटाक्ष किया और कहा कि यह सरकार इन प्रतिष्ठित लोगों को ‘राष्ट्र विरोधी’ (एंटी नेशनल) करार दे सकती है।

इसे भी पढ़ें: PM की कुर्सी पर ममता बनर्जी की नजरें, विफल होने पर निभाएंगी किंगमेकर की भूमिका

खबरों के मुताबिक, अर्थशास्त्रियों और समाज शास्त्रियों ने आर्थिक आंकड़ों में राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर चिंता जतायी है। कुल 108 विशेषज्ञों ने एक संयुक्त बयान में सांख्यिकी संगठनों की ‘संस्थागत स्वतंत्रता’ बहाल करने का आह्वान किया है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों में संशोधन करने तथा एनएसएसओ द्वारा रोजगार के आंकड़ों को रोक कर रखे जाने के मामले में पैदा हुये विवाद के मद्देनजर यह बयान आया है।

प्रमुख खबरें

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ

समुद्र मंथन से जुड़ी है Anant Chaturdashi की परंपरा, पंचामृत में भगवान को खोजने की रीत

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन