सरकार ने पेट्रोल, डीज़ल और जेट ईंधन पर अप्रत्याशित लाभ करों में कटौती की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

नयी दिल्ली। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में कमी आने पर पेट्रोल, डीज़ल, जेट ईंधन और कच्चे तेल पर लगने वाले अप्रत्याशित लाभ करों में बुधवार को कटौती की। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: लद्दाख गतिरोध को सुलझाने के लिए भारत-चीन सैन्य वार्ता रचनात्मक, दूरंदेशी : बीजिंग

अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के निर्यात पर छह रुपये प्रति लीटर कर में कमी की गई, वहीं जेट ईंधन (एटीएफ) को भी छह रुपये प्रति लीटर से घटा कर चार रुपये प्रति लीटर किया गया है। डीज़ल पर कर को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 11 रुपये लीटर किया गया है। घरेलू कच्चे तेल उत्पाद पर 23,250 रुपये प्रति टन अतिरिक्त कर को घटा कर 17,000 रुपये प्रति टन किया गया है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर