Worlds Largest Shivling: Bihar में रचा जाएगा इतिहास, Virat Ramayan Mandir में स्थापित होगा 210 टन का World Largest Shivling

Worlds Largest Shivling
Creative Common License

भारतवर्ष के लिए 17 जनवरी का दिन बेहद खास रहा है। बिहार के चकिया-केसरिया पथ पर कैथवलिया में निर्मित विराट रामायण मंदिर में शिवलिंग की स्थापना हुई। जोकि विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग है। इस शुभ मौके पर देवों के देव महादेव का भव्य अभिषेक किया जाएगा।

भारतवर्ष के लिए 17 जनवरी का दिन बेहद खास रहा है। बिहार के चकिया-केसरिया पथ पर कैथवलिया में निर्मित विराट रामायण मंदिर में शिवलिंग की स्थापना हुई। जोकि विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग है। इस शुभ मौके पर देवों के देव महादेव का भव्य अभिषेक किया जाएगा। इससे पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु विराट रामायण मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा और भक्ति कर रहे हैं। बता दें कि विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना के लिए विराट रामायण मंदिर में लगभग पूरी तैयारी हो चुकी है।

ऐसे में भगवान शिव की पूजा और अभिषेक के लिए महाभव्य तैयारियां की जा चुकी हैं। ज्योतिषियों की मानें, तो माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवलिंग की स्थापना हुई। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको यहां की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

जानिए कब होगी स्थापना

बता दें कि 17 जनवरी 2026 बिहार के चकिया-केसरिया पथ पर कैथवलिया में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की विराट रामायण मंदिर में स्थापना की जाएगी। वैदिक पंचांग से 17 जनवरी को माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

शिवलिंग स्थापना का मुहूर्त

ज्योतिषियों की मानें, तो मकर संक्रांति के मौके पर सूर्य उत्तरायण होते हैं। उत्तरायण की अवधि देवताओं के लिए दिन का समय होता है। इस दौरान प्रकाश में वृद्धि होने लगती है। इस दिन से युगारंभ भी होता है। वहीं मकर संक्रांति के बाद विराट रामायण मंदिर में विशाल शिवलिंग की स्थापना की जा रही है। इस दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। वहीं 17 जनवरी 2026 को मूल और पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का भी संयोग है।

जानिए शिवलिंग की विशेषता

विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने वाले विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की ऊंचाई 33 फीट है। वहीं शिवलिंग की चौड़ाई 33 फीट है और इसका वजन 210 टन है। इस शिवलिंग में 1008 शिवलिंग होंगे। शिवलिंग के आधार पीठ की लंबाई 36 फीट है। यह स्थापित होने के बाद आधार पीठ की लंबाई 56 फीट हो जाएगी। आधार पीठ को तैयार होने में करीब 2 साल का समय लगा है। वह शिवलिंग का निर्माण तमिलनाडु के महाबलीपुरम में हुआ है। यह शिवलिंग 47 दिनों की यात्रा के बाद कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर पहुंचा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़