कोरोना प्रबंधन में सरकार विफल, समाजवादी कार्यकर्ता पीड़ितों की मदद करें: अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कोरोना प्रबंधन और नियंत्रण में पूरी तरह विफल हो जाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे अपने आप को सुरक्षित रखते हुए अपने गांव, आसपास की जनता की भरपूर सहायता का संकल्प लें और यथासंभव मदद करें। अखिलेश ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा, ‘‘आज के हालात में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और अब शहरों,महानगरों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों तक इसका विस्तार हो गया है, गांवों में तो स्वास्थ्य सेवायें नहीं के बराबर हैं और वहां संक्रमितों की जांच ही नहीं हो रही है, और उपचार तो दूर की बात है।’’ यादव ने कहा, यह बात जगजाहिर हो गई है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कुप्रबंधन तथा भ्रष्टाचार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है और दिन प्रतिदिन हालत बिगड़ती जा रही है। उन्होंने दावा किया, कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या न कम हो रही है और न मौतों का सिलसिला थम रहा है, ऑक्सीजन की कमी से उखड़ती सांसों के दौर में भी भाजपा सरकार संवेदनशून्य बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे जो दावे करें हकीकत में कोरोना के मरीज अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं और एम्बुलेंस में या स्ट्रेचर में इलाज तथा ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाएं, इंजेक्शन, सर्जिकल उपकरण, बाजार से गायब हैं और इनकी कालाबाजारी को सरकार रोकने में अक्षम है तथा समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार के समय में जो स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की थी, उन्हें भाजपा सरकार ने आते ही बर्बाद कर दिया।

प्रमुख खबरें

Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट