मोदी सरकार ने किसानों को महज साढ़े तीन रुपए रोजाना देने का किया वादा: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2019

जगदलपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यह कहते हुए मोदी सरकार पर प्रहार किया कि उसने अनिल अंबानी और विजय माल्या जैसे उद्योगपतियों को करोड़ों रूपये दिये जबकि किसानों से महज साढ़े तीन रूपये प्रति दिन देने का वादा किया है। गांधी यहां जनजातियों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का हवाला देते हुए कहा, ‘अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या और ललित मोदी जैसे लोगों को लाखों करोड़ों रूपये दिये गये लेकिन किसानों को महज साढ़े तीन रूपये प्रति दिन मिलेंगे।’

इसे भी पढ़ें: गुजरात में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने मंच पर राहुल गांधी का लिया चुंबन

इस योजना के तहत दो एकड़ तक की जमीन वाले किसानों को हर साल 6000 रूपये मिलेंगे। गांधी ने कहा कि जब केंद्रीय बजट में किसानों के लिए 6000 रूपये की घोषणा की गयी तब लोकसभा में भाजपा सांसद मेज थपथपा रहे थे। क्या यह मजाक है? कांग्रेस अध्यक्ष ने वादा किया कि यदि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो गरीबों को न्यूनतम आय गारंटी दी जाएगी और पैसा सीधे उनके बैंक खातों में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी के खाते में 15-15 लाख रूपये डालने और हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने के (मोदी के) चुनावी वादे धरे रह गये। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले ने आपको (बैंकों के बाहर) कतार में खड़ा कर दिया। यदि यह कालेधन के खिलाफ संघर्ष था तो सभी ईमानदार लोगों को लाइन में क्यों खड़ा होना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह

UP-112 की PRV ने दिवाली पर 2.05 लाख से अधिक जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे