क्या होगी किसान आंदोलन की रूपरेखा ? टिकैत बोले- SKM की बैठक में होगा फैसला, सरकार के पास संसद सत्र तक का समय

By अनुराग गुप्ता | Nov 26, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के प्रदर्शन के एक साल पूरा होने के मौके पर शुक्रवार को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर में भारी संख्या में किसान एकत्र हुए। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून किसानों का अधिकार है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि एक साल का लम्बा संघर्ष बेमिसाल, थोड़ी खुशी थोड़ा गम, लड़ रहे है जीत रहे है, लड़ेंगे जीतेंगे, न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून किसानों का अधिकार। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार को बदलनी चाहिए अपनी कार्यशैली, विपक्ष की बात सुनी होती तो 700 किसान शहीद नहीं होते: आनंद शर्मा

ट्रैफिक परामर्श हुआ जारी

दिल्ली ट्रैफिकपुलिस ने ट्वीट किया कि गाजीपुर अंडरपास के चौराहे पर स्थानीय पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों के कारण गाजियाबाद से दिल्ली की ओर वाहनों की आवाजाही धीमी रहने वाली है। यात्रियों को वैकल्पिक विकास मार्ग - जीटी रोड से दिल्ली जाने की सलाह दी जाती है। किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी निकासी और कच्चे तेल से दबाव, US Dollar के मुकाबले रुपया 96.39 पर फिसला

Rajasthan Panchayat Election: धनतेरस के चलते तीन चरणों के मतदान की तारीखें बदलीं

Sensex और Nifty में बढ़त, शुरुआती कारोबार में 120 अंक चढ़ा बाजार

Bengaluru के जयनगर में 5698 वोट कटवाने की साजिश, दो BLA पर FIR दर्ज