सरकार प्रमुख मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कर रही लव जिहाद विरोधी कानून लाने जैसे काम: दिग्विजय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2020

दमोह। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ‘लव जिहाद’ को लेकर कहा कि सरकार प्रमुख समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए ये सब कर रही है और यदि इससे बेरोजगारी, पिछड़ापन तथा गरीबी खत्म हो जाए तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। सिंह ने सोमवार देर रात यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में भाजपा सरकार पर प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया और कहा कि आज जो समस्याएं हैं, सरकार उनपर क्यों ध्यान नहीं दे रही है। वह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने संबंधी सवाल का जवाब दे रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: किसानों के साथ गतिरोध दूर करने के लिए आगे आएं प्रधानमंत्री: अशोक गहलोत

सिंह ने कहा कि सरकार प्रमुख मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून लाने जैसे काम कर रही है। यदि इससे बेरोजगारी, पिछड़ापन तथा गरीबी खत्म हो जाए तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने ‘कोरोना वैक्सीन’ के मध्य प्रदेश में परीक्षण पर कहा कि इसमें प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए। सरकार को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इसका अगर कोई दुष्प्रभाव हुआ तो जिम्मेदारी किसकी होगी। 

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में फिर बढ़ा भारी तनाव: Iran का तीन Oil Tankers पर हमले का बड़ा दावा

Bihar Flood: Patna में Ganga का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पार, 12 जिलों में 22 लाख लोग प्रभावित

Manoj Jarange के अनशन स्थल पर भीड़ बढ़ने से Jalna में तनाव, OBC गुट से हटने की अपील

Mathematics Problems और Coding में एआई का दबदबा, Sridhar Vembu ने Future Jobs पर जताई चिंता