फलों के छिलके देंगे Glass Skin वाला Glow, अब महंगे Beauty Products की नहीं पड़ेगी जरूरत

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 20, 2026

क्या आपने कभी फलों के छिलके को स्किन केयर किया है। दादी-नानी से अपनी त्वचा को नेचुरल ग्लोइंग बनाने के लिए संतरा के छिलके या फिर केला के छिलके का इस्तेमाल करती हैं। हम सभी तो फलों के छिलके के कूड़ेदान में फेंक देते हैं। हाल ही में कुछ दिलचस्प वैज्ञानिक जानकारियों से पता चला है कि आलू के छिलके में पाया जाने वाला कैटेकोलेज एंजाइम डार्क सर्कल्‍स को कम करता है और केले के छिलके में मौजूद एस्टरिफाइड फैटी एसिड्स मुंहासों से लड़ते हैं और त्वचा को रिपेयर करते हैं। अब आप जब भी आलू छीलें या केला खाएं, तुरंत कूड़ेदान में न फेंके। अब इनके छिलके से आप स्किन केयर कर सकती हैं और इससे आपकी स्किन एकदम ग्लास की तरह शाइन करेगी। 

आलू के छिलके की अंदरूनी सफेद परत को सीधे आंखों के नीचे हल्के हाथों से रगड़ें। इसमें पाया जाने वाला प्राकृतिक कैटेकोलेज एंजाइम हल्के ब्लीच की तरह असर करता है। यह काले घेरों को कम करने, सूजन घटाने और आंखों के नीचे की थकावट दूर करने में सहायक हो सकता है। नियमित उपयोग से आंखों के आसपास की त्वचा अधिक साफ, ताजगीभरी और चमकदार नजर आने लगती है।

संतरे का छिलका

संतरे के छिलकों को अच्छी तरह धूप में सुखाकर बारीक पीस लें और पाउडर तैयार करें। इस पाउडर को दही, गुलाबजल या शहद में मिलाकर चेहरे पर पैक की तरह लगाएं। संतरे के छिलकों में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है। इससे रंगत निखरती है और काले धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे त्वचा अधिक चमकदार और स्वस्थ दिखती है।

केले का छिलका

केले के छिलके की अंदरूनी मुलायम सतह को चेहरे पर लगभग 15–20 मिनट तक हल्के हाथों से मलें। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक फैटी एसिड त्वचा की देखभाल में सहायक होते हैं। ये मुंहासों को कम करने, त्वचा को मुलायम बनाने और धूप से हुए नुकसान को धीरे-धीरे ठीक करने में मदद कर सकते हैं। रूखी और बेजान त्वचा के लिए यह एक प्राकृतिक नमी बढ़ाने वाला उपाय माना जाता है, जिससे चेहरा अधिक ताजगीभरा और स्वस्थ दिख सकता है।

तरबूज का छिलका

तरबूज के छिलके की सफेद ठंडी साइड को चेहरे पर रगड़े। इसमें मौजूद सिट्रुलिन एमिनो एसिड त्वचा को शांत करता है, रेडनेस कम करता है और ड्राई स्किन को तुरंत हाइड्रेशन देता है। समर में यह किसी कूलिंग टोनर से कम नहीं है। 

पपीते का छिलका

पपीते के छिलके की अंदर वाली साइड को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। इसमें पाए जाने वाला  पैपेन एंजाइम डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे कम करता है। इससे आपकी त्वचा नेचुरल एक्सफोलिएट होती है और स्किन ग्लो भी करती है। यह टैन को रिमूव करता है। 

प्रमुख खबरें

Manufacturing Sector में जोरदार उछाल, लेकिन बढ़ती Costs ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन।

Dua Lipa की Wedding Photos ने मचाया तहलका, Callum Turner संग दिखा शानदार रॉयल लुक

Digvijay Singh का आश्वासन: CBSE OSM System पर छात्रों की चिंताओं पर Parliamentary Panel करेगा गहन विचार

Prof. Sanjay Dwivedi की Book संजय उवाच बनी संवाद की सभ्यता का घोषणापत्र, जानिए क्या है इसमें खास