रसौई गैस LPG पर आपको मिल सकती है राहत, सरकार कर रही इस पर विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2021

नयी दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडरों का वजन 14.2 किलोग्राम होने से इसकी ढुलाई में महिलाओं को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार इसके वजन में कमी लाने सहित विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी।

इससे पहले एक सदस्य ने सिलेंडर के भारी होने से महिलाओं को होने वाली परेशानी का जिक्र किया था। पुरी ने इसके जवाब में कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि महिलाओं और बेटियों को खुद ही सिलेंडर का भारी वजन उठाना पड़े और इसके वजन में कमी लाने पर विचार किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘... हम एक रास्ता निकालेंगे, चाहे वह 14.2 किलोग्राम वजन को कम कर पांच किलोग्राम का बनाना हो या कोई और तरीका... हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने सदन में हो रहे हंगामे के बीच यह जानकारी दी। उस समय विपक्षी सदस्य 12 निलंबित सदस्यों का निलंबन वापस लिए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress