अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पर सरकार तांडव मचा रही है: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को अमेजन प्राइम की वेब सीरीज “तांडव” को लेकर सरकार पर हाय तौबा मचाने का आरोप लगाते हुए इसे “छोटी” वेब सीरीज करार दिया। उनकी यह टिप्पणी सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा सीरीज को लेकर ओटीटी मंच से स्पष्टीकरण मांगे जाने और प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में इस सीरीज के निर्माताओं व कलाकारों के खिलाफ कम से कम तीन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आई है। एक सवाल पर उन्होंने संवाददाताओं से पूछा, “तांडव क्या है?” उन्होंने कहा, “यह एक छोटी सीरीज है। और आप इसे लेकर ‘तांडव’ मचा रहे हैं।” 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव एक बार फिर मोदी के नाम पर लड़ सकती है भाजपा

यादव ने कहा लॉकडाउन के दौरान ओटीटी प्लेटफार्म का बिजनेस बढ़ा है, सरकार ने अभी तक अपना स्वदेशी ओटीटी पलेटफार्म क्यों नहीं बनाया जो अमेजन को टक्कर दे सके। यादव ने कहा कि उनके पास अमेजन का सब्सक्रिप्शन नहीं है और उन्होंने यह सीरीज नहीं देखी है। यादव ने कृषि कानूनों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए एक बार फिर दोहराया कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का किसानों से कोई लेना देना नहीं है। यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर अगर सरकार किसानों की मांग मान लें तो किसानों और राष्ट्र का इससे बड़ा सम्मान नहीं हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक