कोरोना का नया स्वरूप: केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले लोगों के लिए जारी किए नए दिशानिर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने कई देशों में कोरोना वायरस के नए स्वरूपों (म्यूटेंट वेरिएंट) का संक्रमण फैलने के मद्देनजर विदेशों से आने वाले लोगों के लिए बुधवार को नए दिशानिर्देश जारी किए। यह नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) 22 फरवरी की रात 23 बजकर 59 मिनट से आगामी आदेश आने तक लागू रहेगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कई देशों में सार्स-सीओवी-2 के नए स्वरूपों का संक्रमण फैलने के मद्देनजर, नागर विमानन मंत्रालय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श के बाद विदेशों से आने वाले लोगों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: एक साल बाद दिखीं किम जोंग उन की पत्नी, उत्तर कोरिया के अखबारों ने दी फ्रंट पेज में जगह 

मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन, यूरोप और पश्चिम एशिया से आने वाले यात्रियों को भी इन दिशानिर्देशों का पालन करना होगा,लेकिन उनके लिए जांच और उन्हें पृथक रखने संबंधी दिशानिर्देश अलग से जारी किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान