'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रही हरियाणा सरकार: अनिल विज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रही है और इस संबंध में हिमाचल प्रदेश से भी जानकारी मांगी गई है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने पिछले साल जबरन या बहला-फुसलाकर धर्मांतरण या धर्मांतरण के ‘‘एकमात्र मकसद’’ से शादी के खिलाफ एक विधेयक पारित किया था। बल्लभगढ़ के निकिता तोमर हत्याकांड के संबंध में लाए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में अनिल विज ने कहा, ‘‘हम हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाएगी येदियुरप्पा सरकार, दिए यह संकेत 

गृह मंत्री ने बताया कि इस मामले में जल्द एक चालान दाखिल किया जाएगा और इसे सुनवाई के लिए त्वरित अदालत में सूचीबद्ध किया जाएगा। विज ने सदन को बताया कि पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है। विज ने बताया कि एक ‘शक्तिशाली राजनीतिक परिवार’ से नाता रखने वाले तौसिफ को अपराध को अंजाम देने के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। निकिता के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी उससे शादी करने के लिए उस परधर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। कई हिंदू संगठनों ने इस ‘लव जिहाद’ का मामला भी बताया है।

प्रमुख खबरें

पुतिन और ज़ेलेंस्की के साथ PM मोदी के अच्छे संबंध, रूस-यूक्रेन संघर्ष में मजबूत भूमिका निभाने में सक्षम भारत

बांग्लादेश में भारत विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का अंतिम संस्कार, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

BJP का राहुल गांधी पर गंभीर आरोप: गौरव भाटिया बोले- विदेश में राष्ट्रहित के खिलाफ भारत विरोधी ताकतों से कर रहे गठजोड़

बंगाल में PM मोदी ने वंदे मातरम को कहा राष्ट्रीय जागरण मंत्र, विवाद के बीच दिया बड़ा संदेश