Amarnath Yatra Security: गृह मंत्री Amit Shah की उच्चस्तरीय बैठक, आतंकी मंसूबों को नाकाम करने का Action Plan तैयार

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 06, 2026

इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरु होने वाली है। इस बीच, केद्रीय गृह मंत्रालय अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए फूलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है। 

खुफिया एजेंसियों के अनुसार, राज्य में करीब 50 विदेशी आतंकवादी और कई ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) एक्टिव हैं। सुरक्षा रिपोर्टों में आशंका जताई गई है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान हैंड ग्रेनेड, ड्रोन, फिदायीन हमले या आईईडी विस्फोट जैसी आतंकी गतिविधियों का खतरा बना रह सकता है। हालांकि, इन संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों और एजेंसियों ने व्यापक रणनीति और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पहले से ही तैयार कर लिए हैं।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 8 जून को करेंगे बैठक

खासतौर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और दूसरी तैयारियों के लिए 8 जून को उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव, डीजीपी, सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे। 

क्या सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी

 - मल्टी एजेंसी सेंटर में सुरक्षा बलों के लिए तुरंत तालमेल।

 - सीमा पर आने वाले ड्रोन पर निगरानी रखी जाएगी। 

 - हैंड ग्रेनेड और आईईडी हमले रोकने के लिए विशेष दस्ते।

 - वाहनों पर चिपकू बम का पता लगाने के लिए फॉर्स की तैनाती की जाएगी। 

 - वहीं, ओवर ग्राउंड वर्कर के लिए मानवीय और तकनीकी इंटेलिजेंस।

 - सामग्री वालों स्थलों पर ड्रोन से नजर, स्कैनर की मदद

 - यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों के खोजी कुत्ते तैनात होंगे।

 - यात्रियों शिविरों के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा।

 - ड्रोन को मार गिराने के लिए केंद्रीय बलों के शूटर। 

प्रमुख खबरें

Neeb Karori Baba पर बनी फिल्म Hanuman Ansh ने 10 लाख से शुरू होकर कमाए ₹200 Crore

UP की सड़कों पर CM Yogi का एक्शन, Survey कर Permanent Repair के निर्देश जारी

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं खास भोग, घर पर इस तरह बनाएं Motichoor Modak

Lords टेस्ट में हार के बाद टीम से बाहर हुए मोहम्मद रिज़वान और इमाम से NCCIA ने किए सवाल