आरक्षण संबंधी अदालती फैसले पर पुनरीक्षण याचिका दायर करे सरकार: शरद यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2020

नयी दिल्ली। वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने नियुक्ति और प्रोन्नति में आरक्षण को मौलिक अधिकार के दायरे से बाहर बताने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले से असहमति जताते हुये केन्द्र सरकार से इस पर पुनरीक्षण याचिका दायर करने की मांग की है। यादव ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि सरकार, सात फरवरी को दिये गये उच्चतम न्यायालय के फैसले पर यथाशीघ्र पुनरीक्षण याचिका दायर करे। 

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि पदोन्नति में आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है। यादव ने कहा, ‘‘मैं भारत सरकार से अपील करूंगा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिये वह उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटा कर पुनरीक्षण याचिका दायर करे ताकि इन वर्गों का उत्थान जारी रह सके।’’ 

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति