सरकार को ‘‘हमारे खिलाफ कुछ मत कहो’’वाला रवैया नहीं अपनाना चाहिए: सलमान खुर्शीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2022

नयी दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किए जाने के मामले में जर्मनी की आलोचना पर भारत के पलटवार की पृष्ठभूमि पर रविवार को कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए की प्रतिकूल राय के लिए कोई कारण ही नहीं हो। खुर्शीद ने साथ ही कहा कि सरकार को ‘‘हमारे खिलाफ कुछ मत कहो’’ वाला रवैया नहीं अपनाना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि सरकार यह सुनिश्चित करने में निष्क्रिय रही है कि देश का कानून बिना किसी भय के और बिना भेदभाव के लागू किया जाए।’’ 

इसे भी पढ़ें: खत्म नहीं हो रही जुबैर की मुश्किलें, 10 महीने पुराने केस में अब लखीमपुर पुलिस ने जारी किया वारंट

साथ ही उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो ‘‘हर चीज पर बोलना पसंद करते हैं’’ वह एकता के बारे में और ‘‘हम दोबारा एकसाथ कैसे आएं’’ इसके बार में क्यों नहीं बोलते। खुर्शीद ने साक्षात्कार में कहा कि यदि वह ऐसे प्रधानमंत्री होते जो चुप रहते हों, तो अगल बात होती लेकिन वह चुप रहने वाले प्रधानमंत्री नहीं हैं, वह बोलते हैं। तो वह इस बारे में कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं। वह यह क्यों नहीं कहते ‘‘चलिए हम साथ आएं, अगर हम बंटे रहे तो यह देश सफल नहीं हो पाएगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर