सहारनपुर में बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कहीं आउटसोर्सिंग से न चलने लगे सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2021

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की विनिवेश नीति पर करारा प्रहार करते हुए रविवार को कहा कि ‘‘कहीं ऐसा न हो जाए कि ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश पर उद्योगपतियों का राज हो जाए और सरकार आउटसोर्सिंग से चलने लगे।’’ अखिलेश ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘केंद्र की भाजपा सरकार सब कुछ बेचती चली जा रही है। याद होगा कि अंग्रेज कारोबार करने आए थे। ईस्ट इंडिया कंपनी दो-तीन चीजों का कारोबार करती थी। धीरे-धीरे करके उसने कारोबार बढ़ा लिया और अंग्रेजों ने एक कानून पास किया जिससे ईस्ट इंडिया कंपनी खुद सरकार बन गई।’’ 

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी प्रकरण बड़ी साजिश है, जाँच में कई चौंकाने वाली बात सामने आ सकती हैं 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा एक-एक करके सब कुछ निजी हाथों में बेच रही है। हो सकता है कि एक दिन सरकार ही कंपनी के हाथों बिक जाएगी और सरकार आउटसोर्सिंग से चलने लगेगी। जब सब चीजें बिक जाएंगी तो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान में हमें जो अधिकार दिए हैं, वे सब छिन जाएंगे।’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव देश की तकदीर का चुनाव है, यह नौजवानों और किसानों के भविष्य को तय करने का चुनाव है। 

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा: अखिलेश का निशाना, कहा- यह संविधान को कुचलने वाली सरकार, बीजेपी का होगा सफाया 

अखिलेश ने उपस्थित लोगों से अपील की, ‘‘अगर देश को बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। हमने भाजपा को रोकने के लिए पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन किया। जो भी समझौते कर सकते थे, वो किए लेकिन उत्तर प्रदेश से भाजपा ज्यादा सीटें जीत गई। अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा दिया जाता तो ये तीन काले (केंद्रीय कृषि) कानून नहीं आते।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress