जब आज़ादी के सौ वर्ष पूरे करेगा भारत, मई 2022 तक 2047 योजना को अंतिम रूप देगी सरकार

By निधि अविनाश | Jan 17, 2022

कभी आपने सोचा है कि, जब भारत के आजादी के 100 साल पूरे होने पर देश कैसा होगा और देश की कैसी स्थिति होगी? भारत जब साल 2047 में पहुंचेगा तो काफी कुछ बदल चुका होगा। अंग्रेजी अखबार TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार को मई 2022 तक 2047 योजना को अंतिम रूप देना है। योजना सचिवों के एक क्षेत्रीय समूह द्वारा तैयार की जा रही है। यानी सेक्टर दस अलग-अलग सेक्टर से हैं। वे एक योजना तैयार करेंगे जो इस दशक तक शुरू हो जाएगी।

इसका उद्देशय एक कार्य योजना बनाना है। योजना के तहत हर सेक्टर के लिए रोड मैप बनाया जाएगा। इस योजना से सरकार के भीतर विशेषज्ञता का निर्माण करेगी और अंतरराष्ट्रीय पूंजी का लाभ उठाया जाएगा। इसमें "भविष्य के भारत" का खाका तैयार करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी शामिल किए जाएंगे।यह योजना कृषि, शहरी परिदृश्य, बुनियादी ढांचे, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शासन, बैंकिंग, तेल और गैस आदि पर केंद्रित होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि, प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ कैबिनेट सचिव ने भारत@2047 योजना का खाका तैयार करने और मई 2022 तक 2047 योजना को अंतिम रूप देने के लिए सचिवों के 10 क्षेत्रीय समूह (एसजीओएस) को सौंपा है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट