कर्नाटक में कांग्रेस और JDS के बीच जारी रहेगा गठबंधन !

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक में गठबंधन सरकार गिरने के लिए एक दूसरे के खिलाफ दोषारोपण के बाद जद (एस) संस्थापक एच डी देवगौड़ा ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन बनाए रखने के लिए तैयार है। बिना नाम लिए भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि देश मे बुरे हालात से मुक्ति पाने के लिए हमें निजी ईर्ष्या को दूर रखना होगा।

इसे भी पढ़ें: चंद्रयान-2 पर बोले कुमारस्वामी, इसरो में मोदी की मौजूदगी विक्रम के लिए अशुभ साबित हुई

देवगौड़ा ने संकेत दिया कि वह 17 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं, जहां बागी विधायकों की अयोग्यता के बाद उपचुनाव कराया जाना है। लेकिन, कहा कि इसका फैसला कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को करना है। उपचुनावों में जद (एस) सभी निर्वाचन क्षेत्रों में नहीं लड़ना चाहती है क्योंकि कांग्रेस कई क्षेत्रों में ज्यादा मजबूत है। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि इस बारे में सोनिया गांधी को फैसला करना है। 

इसे भी पढ़ें: गठबंधन सरकार गिरने के बाद सिद्धरमैया पर देवगौड़ा ने फिर से साधा निशाना

उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं से विचार-विमर्श किए बिना फैसला नहीं कर सकतीं। बगावत के बाद जुलाई में एच. डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के गिरने के लिए देवगौड़ा और कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने एक दूसरे पर दोष मढा था। कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख दिनेश गुंडू राव और कांग्रेस विधायी दल के नेता सिद्धरमैया ने कहा है कि गठबंधन को जारी रखने के बारे में आलाकमान को फैसला करना है।

खतरे के निशान पर नर्मदा का जलस्तर, विदिशा में भी बारिश का कहर, पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो:

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की