US tour पर गोयल ने दिग्गज कंपनियों के सीईओ से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2023

 न्यूयॉर्क। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को अग्रणी वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों और उद्योग हितधारकों के साथ मुलाकात में भारत में निवेश की व्यापक संभावनाओं और अमेरिका के साथ व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर आए गोयल ने निवेश एवं वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ कई बैठकें कीं। इनमें टिकाऊ भवन समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी जॉनसन कंट्रोल्स के चेयरमैन एवं सीईओ जॉर्ज ओलीवर, निवेश प्रबंधन कंपनी ब्लैकस्टोन के चेयरमैन एवं सीईओ स्टीफन श्वार्जमान, मास्टरकार्ड के सीईओ माइकल मीबाक और निवेश फर्म कोल्बर्ग क्रेविस रॉबर्ट्स एंड कंपनी के सह-संस्थापक हेनरी क्रेविस शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Updates: बाजार में फिर गिरावट, आज के Top 5 Shares जिन पर होगी निवेशकों की नजर

इसके पहले गोयल ने उद्योग जगत, थिंक टैंक और अकादमिक जगत के प्रतिनिधियों के एक गोलमेज सम्मेलन को भी संबोधित किया। गोयल ने एक ट्वीट में कहा कि इसमें एक भरोसेमंद निवेश गंतव्य के तौर पर भारत की भूमिका और जी20 की अध्यक्षता जैसे कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। गोयल ने न्यूयॉर्क में स्थित टाटा इनोवेशन सेंटर का भी दौरा किया जहां पर अकादमिक एवं शोध टीमें काम करती हैं और वहां पर कई प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप एवं उद्यम पूंजी फर्मों के कार्यालय मौजूद हैं।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव