गोयल ने भारत दाल ब्रांड के तहत 60 रुपये प्रति किलो की दर से चना दाल की बिक्री शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2023

नयी दिल्ली। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर दाल उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को भारत दाल ब्रांड के तहत 60 रुपये प्रति किलो की दर से सब्सिडी वाली चना दाल की बिक्री शुरू की। चना दाल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) की खुदरा दुकानों के माध्यम से बेची जा रही है। यह एनसीसीएफ, केंद्रीय भंडार और मदर डेयरी के सफल के रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। एक सरकारी बयान के अनुसार गोयल ने भारत दाल ब्रांड नाम के तहत एक किलो पैक के लिए 60 रुपये प्रति किलो और 30 किलोग्राम पैक के लिए 55 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सब्सिडी वाली चना दाल की बिक्री शुरू की।

इसे भी पढ़ें: Hindenburg की रिपोर्ट गलत है, बदनाम करने के लिए लगाए थे आरोप: अडाणी

बयान के अनुसार चना भारत में सबसे अधिक उत्पादित होने वाली दाल है और पूरे भारत में कई रूपों में इसका सेवन किया जाता है। चने के कई पोषण संबंधी स्वास्थ्य लाभ हैं। यह फाइबर, आयरन, पोटेशियम, विटामिन बी, सेलेनियम बीटा कैरोटीन और कोलीन से भरपूर है जो मानव शरीर को एनीमिया, रक्त शर्करा, हड्डियों के स्वास्थ्य आदि और यहां तक कि मानसिक स्वास्थ्य को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक है।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy को अमेरिका यात्रा की मंजूरी नहीं मिली, 23 अगस्त को लौटेंगे तेलंगाना

क्या आप भी हैं Sleep Debt के शिकार? जानिए सेहत पर इसके गंभीर Mental Health और शारीरिक प्रभाव

खत्म हो जाएगा युद्ध? पुतिन ने उतारा डेडली वेपन, पूरी दुनिया हैरान!

DRDO के 500 KG वाले बंकर बस्टर बम को देख कांपे चीन-पाकिस्तान, Su30MKI से दागा जाएगा ये अचूक हथियार!