GQG partners ने अडाणी समूह की दो कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2023

नयी दिल्ली।अमेरिकी निवेश कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडाणी समूह की दो कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर पांच प्रतिशत से ज्यादा कर दी है। जीक्यूजी ने 28 जून को अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अक्षय ऊर्जा फर्म अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में एक अरब डॉलर (8,265 करोड़ रुपये) का अतिरिक्त निवेश किया। शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार अडाणी एंटरप्राइजेज में यह हिस्सेदारी बिक्री एक थोक सौदे के तहत हुई, जिसमें जीक्यूजी ने 1.79 करोड़ या 1.58 प्रतिशत अतिरिक्त शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी 6.15 करोड़ शेयर या 5.4 प्रतिशत कर दी।

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman ने Toronto में Canadian Investors को भारत की 2047 Growth Story का दिया महामंत्र

Bihar Flood: Gandak River का जलस्तर घटा, वाल्मीकि नगर बैराज से पानी का बहाव कम हुआ

P Chidambaram बोले, संसद का मजाक बन रहा है; FCRA-Delimitation पर सरकार को घेरा

भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी के नोटिस के बाद Malaysia के पूर्व PM इस्माइल साबरी याकूब पर आपराधिक मामला दर्ज