भारत में ब्रिटेन के विदेश मंत्री की धांसू एंट्री, David Lammy ने पूरा किया जयशंकर से किया वादा

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2024

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी भारत के दौरे पर हैं। लैमी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच शाम को व्यापक बातचीत में लंबे समय से लंबित भारत ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते और ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक तत्वों की गतिविधियों पर नई दिल्ली की चिंताओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। ब्रिटिश विदेश सचिव डेविड लैमी इस सप्ताह नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन साझेदारी को फिर से स्थापित करने पर जोर देंगे, जिससे दोनों देशों को लाभ पहुंचाने वाले मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को हासिल करने की ब्रिटेन की प्रतिबद्धता मजबूत होगी। एफटीए के लिए बातचीत जनवरी 2022 में शुरू हुई थी। एफटीए लैमी की यात्रा के एजेंडे में शीर्ष पर है। पद संभालने के एक महीने के भीतर भारत की यात्रा कर रहे लैमी विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: The Great ब्रिटेन बर्निंग ब्रिटेन में कैसे हुआ तब्दील, क्यों सुलग उठा लीड्स शहर

मैं विदेश सचिव के रूप में अपने पहले महीने में भारत की यात्रा कर रहा हूं क्योंकि ग्लोबल साउथ के साथ हमारे संबंधों को फिर से स्थापित करना इस बात का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है कि यह सरकार हमारी सुरक्षा और घरेलू समृद्धि के लिए ब्रिटेन को कैसे फिर से जोड़ेगी। उन्होंने नई लेबर पार्टी सरकार का जिक्र करते हुए कहा। जो इस महीने ब्रिटेन में हुए चुनावों में भारी जीत के साथ सत्ता में आई है। 

प्रमुख खबरें

Assam Election: हिमंता का Owaisi पर तीखा हमला, मिया समुदाय को बना रहे हैं हथियार

Kerala में Rahul Gandhi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव बाद वामपंथ नहीं बचेगा

Strait of Hormuz Crisis | आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच सरकार सख्त, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी EMD जमा करने की प्रक्रिया, खत्म होगा मानवीय हस्तक्षेप