Strait of Hormuz Crisis | आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच सरकार सख्त, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश

By रेनू तिवारी | Apr 04, 2026

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने की खबरों ने दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति की चिंताएं बढ़ा दी हैं। भारत में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को ईंधन की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें: Economic Situation of Jammu and Kashmir | GSDP वृद्धि दर में गिरावट, बढ़ता कर्ज और विकास की चुनौतियां

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राज्यों को दैनिक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने, कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन स्थापित करने तथा ईंधन की उपलब्धता के बारे में जनता को भरोसा दिलाने के लिए फर्जी खबरों का सक्रिय रूप से मुकाबला करने को कहा गया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब सरकार मौजूदा भू-राजनीतिक हालात के बावजूद देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपाय तेज कर रही है।

सरकार ने नागरिकों को पेट्रोल और डीजल की घबराहट में खरीदारी के साथ ही एलपीजी की अनावश्यक बुकिंग से बचने की सलाह दी है और अफवाहों के खिलाफ आगाह करते हुए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह किया है।

उपभोक्ताओं से एलपीजी बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने और आवश्यकता न होने पर वितरकों के पास जाने से बचने को भी कहा गया है। लोगों को पीएनजी, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक कुकटॉप जैसे वैकल्पिक ईंधनों को अपनाने और दैनिक उपयोग में ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रमुख खबरें

Dantewada में सुरक्षाबलों ने पकड़ा माओवादियों का छिपाया गया हथियारों और BGL का बड़ा जखीरा

पहाड़ों की राजनीति लेने लगी करवट! Uttarakhand Congress में छिड़ी महाभारत और Harish Rawat के तेवर पार्टी को नुकसान के स्पष्ट संदेश दे रहे हैं

Shivraj Singh Chouhan को थमाई झूठी स्क्रिप्ट, YSRCP ने Proddatur कार्यक्रम पर TDP को घेरा

डर, रहस्य और सीरियल किलर का खौफ, अक्टूबर में आ रही हैं ये 4 दमदार फिल्में-सीरीज