तेहरान में ग्रैंड मस्जिद के बाहर उमड़ी भीड़, नसरल्लाह की मौत के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस में दुनियाभर के मुसलमानों से खामनेई ने ये क्या अपील कर दी?

By अभिनय आकाश | Oct 04, 2024

ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने तेहरान की ग्रैंड मस्जिद में नमाज अदा की। हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्ला की हत्या के प्रतिशोध में ईरान द्वारा इज़राइल पर 200 मिसाइलें दागे जाने के कुछ दिनों बाद वो लगभग पांच वर्षों में अपनी पहली तकरीर भी दी। एक वीडियो में लोगों को मारे गए हिजबुल्लाह नेता के स्मृति समारोह के लिए इकट्ठा होते दिखाया गया है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि बेरूत में हिजबुल्लाह मुख्यालय पर इजरायली हमलों के बाद खामेनेई को एक सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया था। ईरान के सर्वोच्च नेता ने देश के नाम पर अपने संबोधन की शुरुआत लोगों से एकजुट रहने की अपील के साथ की। उन्होंने कहा कि आप लोग अल्लाह के बताए रास्ते से नहीं हटे। मुसलमान एकजुट होकर रहना होगा। हमें प्यार मोहब्बत से रहना होगा। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि दुश्मन ने फिलिस्तीन-लेबनान में मुस्लिमों पर हमले किए, ईरान ने मिसाइल से जवाब दिया।

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार को एक आपातकालीन बैठक की। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने कहा कि उनके देश ने इजराइल पर लगभग 200 मिसाइल दागी थीं, ताकि इजराइल की हिंसा को रोका जा सके, जबकि उनके इजराइली समकक्ष ने इस हमले को आक्रामकता का अभूतपूर्व कृत्य करार दिया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जवाबी कार्रवाई करने का संकल्प व्यक्त किया, वहीं एक ईरानी कमांडर ने धमकी दी कि अगर इजराइल ने ऐसा किया तो वे बुनियादी ढांचे पर व्यापक हमले करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: देश में घुसने नहीं देंगे... UN के जनरल सेक्रेटरी गुटेरेस की एंट्री इजरायल ने क्यों की बैन

लेबनान में इजरायल का अटैक जारी

इजरायल ने मध्य बेरूत की एक इमारत को निशाना बनाकर हवाई हमला किया, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई। इन लोगों को हिजबुल्ला का सदस्य बताया गया है। इजराइल सितंबर के अंत से ही लेबनान के उन क्षेत्रों पर बमबारी कर रहा है जहां उग्रवादी समूह हिजबुल्ला की मजबूत उपस्थिति है, लेकिन राजधानी बेरूत के मध्य क्षेत्र को शायद ही कभी निशाना बनाया गया हो। बुधवार देर रात हुए हमले से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई थी, जिसमें मध्य बेरूत में एक इमारत को निशाना बनाया गया। यह इमारत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और संसद से ज्यादा दूर नहीं है। वहीं, हिजबुल्ला की नागरिक सुरक्षा इकाई ने कहा कि उसके सात सदस्य मारे गये हैं। 

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 की मौत

DD Sports और Waves पर Indian Football League का प्रसारण, YouTube पर मुफ्त स्ट्रीमिंग

Narendra Modi का सेवा संकल्प और Reliance Q2 का मुनाफा, देश दुनिया की प्रमुख सुर्खियां

Bihar के 629 स्कूलों में खुलेंगी मिनी मिट्टी जांच लैब, कृषि मंत्री ने दी जानकारी