राम की जन्मभूमि अयोध्या में किया जाएगा मच अवेटेड फिल्म Adipurush का ग्रैंड पोस्टर और टीजर लॉन्च

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 27, 2022

प्रेस विज्ञप्ति | आइकोनिक फिल्म तान्हाजी: द अनसंग हीरो की सफलता के बाद दर्शक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ओम राउत की अलगी फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं जोकि आदिपुरुष है। इस फिल्म की शानदार कास्ट की वजह से भी लोगों की इस फिल्म में खूब दिलचस्पी है। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आएंगे और डायरेक्टर ओम राउत की इस फिल्म ने शुरुआत से ही सभी का ध्यान खींचा है। ऐसे में अब एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म के बहुप्रतीक्षित टीजर और पोस्टर से 2 अक्टूबर को भगवान राम की पवित्र भूमि, अयोध्या, उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के तट पर पर्दा उठाया जाएगा। इस ग्रैंड इवेंट में निर्देशक ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार के साथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन भी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ की कोल्ड वॉर में कूदीं Dhanashree Verma, नए गाने को बताया पुराने से बेहतर

आदिपुरुष ओम राउत द्वारा निर्देशित टी सीरीज और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित मेगा भारतीय फिल्म है, जो 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स और 3डी में रिलीज होने के लिए एक विजुअल एक्ट्रावेगेंजा है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav