60 साल की कैंसर से पीड़ित दादी को पोते ने कचरे में फेंका, पुलिस ने किया दो दिनों बाद पोते को गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Jun 27, 2025

मुंबई में एक परेशान करने वाला मामला सामने आया थी, जहां एक बुजुर्ग महिला कूड़े के ढेर पर पड़ी मिली। कैंसर से पीड़ित इस महिला को उसके पोते ने कथित तौर पर कूड़े में फेंक दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साठ साल की इस महिला के परिवार की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार को तब सामने आई, जब मुंबई पुलिस ने शहर की आरे कॉलोनी में सड़क पर कूड़े के ढेर के पास 60 वर्षीय यशोदा गायकवाड़ को बेहद कमजोर हालत में पाया।

इसे भी पढ़ें: Shubhanshu Shukla Space Journey | अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में सफलतापूर्वक पहुंचे शुभांशु शुक्ला और उनके साथी, 14 दिन यहीं रहेंगे चारों एस्ट्रोनॉट्स

अधिकारी ने बताया कि तीनों को बुधवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी बोरीवली निवासी महिला को 21 जून की रात को पहले नगर निगम द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल ले गए, लेकिन जब अस्पताल के अधिकारियों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया, तो वे उसे आरे जंगल में ले गए और वहां छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि महिला का इलाज अब शहर के जुहू इलाके में स्थित सरकारी कूपर अस्पताल में किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा