महान शतरंज खिलाड़ी आनंद ने कहा, धोनी के हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

कोलकाता। महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने कहा है कि संन्यास पर फैसला करना पूरी तरह से महेंद्र सिंह धोनी का विशेषाधिकार है और अपने करियर में सब कुछ हासिल करने के बाद यह पूर्व कप्तान संतुष्ट होकर जाएगा। इसी साल आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज के संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन धोनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और प्रादेशिक सेना में अपनी रेजीमेंट के साथ काम करने के लिए ब्रेक लिया।

धोनी का दो महीने का ब्रेक इसी महीने खत्म होगा। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से शुरू हो रही टी20 श्रृंखला के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। आनंद ने चेन्नई से  कहा कि उसे (धोनी को) पता है कि उसके लिए सही फैसला क्या है। लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा कुछ नहीं बचा है तो उसने हासिल नहीं किया हो। उन्होंने कहा कि उसके बहुत सारे प्रशंसक हैं। उसने वह सब कुछ हासिल किया जो लक्ष्य था। उसने कप्तान के रूप में भारत को दो विश्व कप (2007 में विश्व टी20 और 2011 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप) दिलाए। वह शानदार कप्तान रहा। उससे बेहतर कोई फैसला नहीं कर सकता (कि उसे कब संन्यास लेना है)।’’

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश की शर्मनाक हार के बावजूद टेस्ट कप्तान बने रहेंगे शाकिब

पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने कहा कि बेशक वह यह जानने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है कि वह क्या चाहता है। लेकिन अगर वह संन्यास लेता है तो उसके हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है। वह करियर शानदार रहा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह